राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
विशेष योग्यता हेतु आवंटित अंक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में विशेष अंकों का प्रावधान किया गया है जिनके माध्यम से आप सफलता के काफी नजदीक पहुंच सकते हैं । उनका विवरण निम्नानुसार है
Read more 👇
Rajasthan police constable bharti 2025 important rules
कॉन्स्टेबल सामान्य/पुलिस दूर संचार/इन्टेलीजेन्स पद के अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, मापतौल परीक्षा एवं कम्प्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त विशेष योग्यता हेतु प्रमाण पत्रों के आधार पर निम्नानुसार अंक (अधिकतम अंक 20) प्रदान किये जायेगे, जिनकी गणना अंतिम चयन हेतु की जायेगी।
विशेष योग्यता हेतु निर्धारित अंकों में न्यनूतम उत्तीर्णांक आवश्यक नहीं है-
एन.सी.सी.
प्रमाण पत्र श्रेणी अनुसार अंक विभाजन
सी प्रमाण पत्र के 10 अतिरिक्त अंक
बी प्रमाण पत्र 8 अतिरिक्त अंक
ए प्रमाण पत्र 6 अतिरिक्त अंक
होमगार्ड
होमगार्ड के अतिरिक्त अंक आपकी सेवा अवधि के अनुसार मिलते हैं
सेवा अवधि
होमगार्ड में निरन्तर 3 वर्ष तक सेवा देने पर 10
होमगार्ड में निरन्तर 2 वर्ष तक सेवा देने पर 08
होमगार्ड में निरन्तर 1 वर्ष तक सेवा देने पर 06
पुलिस से सम्बन्धित विषयों में डिप्लोमा/उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी
क्र.सं. डिप्लोमा/उपाधि प्राप्त
एम.ए./एम.एस.सी. क्रीमीनोलाजी, साईबर सुरक्षा एवं इससे सम्बन्धित विषय 10 अंक
2 सिक्युरिटी मैनेजमेन्ट व सोशल साइन्स (पुलिस प्रशासन या कानून के रूप में कम से कम एक विषय) में बी.ए./एल.एल.बी. की उपाधि- 8 अंक
3 उपरोका विषयों में डिप्लोमा प्राप्त 6 अंक
नोटः- 1. उपरोक्त तीनों में से अभ्यर्थी के द्वारा इंगित कोई भी दो का विशेष योग्यता के अंकों की गणना के लिए उपयोग होगा।
2. अभ्यर्थियों द्वारा विशेष योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं स्वप्रमाणित प्रतियों शारीरिक दक्षता / मापतौल परीक्षा (PET/PST) के समय चयन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
Comments
Post a Comment